BSSC Admit Card 2022: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने माइन अधिकारी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। यह ऑनलाइन रूप में उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, और इसमें शामिल होने वाले हैं, वह अपना प्रवेश पत्र बिहार कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इस खबर में हम आपको प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया बताएंगे।
BSSC Admit Card 2022: कब होगी परीक्षा?
बिहार कर्मचारी चयन आयोग की ओर से माइन अधिकारी भर्ती परीक्षा का आयोजन 10 मई, 2022 को दो पाली और 11 मई, 2022 को एक पाली में किया जाएगा। परीक्षा राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पेन-पेपर मोड में सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को अंतिम चयन मिलेगा। इस भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को आयोग के अंतर्गत कुल 100 रिक्त पदों नियुक्ति दी जाएगी।
BSSC Admit Card 2022: कैसे चेक करें अपना प्रवेश पत्र?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
- उम्मीदवार सबसे पहले BSSC की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर माइन इंस्पेक्टर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने उपयोगकर्ता/ लॉगिन आईडी और पासवर्ड आदि की मदद से लॉगिन करें।
- अब अपने प्रवेश पत्र को चेक कर के डाउनलोड करें।
- उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए प्रवेश पत्र की अतिरिक्ति कॉपी का प्रिंट आउट भी संभाल कर रख लें।