CARA Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारो के लिए अच्छा मौका सामने आया है। केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (CARA) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती विदेश में प्रतिनियुक्ति के आधार पर कई पदों को भरने के लिए है। भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों का कार्यकाल एक साल और इसे बढ़ाए जाने पर तीन साल तक के लिए होगा। CARA भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अंतर्गत एक वैधानिक निकाय है।
CARA Recruitment 2022: भर्ती का विवरण
कुल पदों की संख्या - 13
- डिप्टी डायरेक्टर (प्रोग्राम) - 1 पद
- उप निदेशक (प्रशासन) - 2 पद
- एकीकृत वित्त अधिकारी - 1 पद
- सीनियर सिस्टम एनालिस्ट - 1 पद
- सहायक निदेशक (कार्यक्रम) - 3 पद
- कंटेंट मैनेजर - 1 पद
- लेखाकार - 1 पद
- पर्सनल असिस्टेंट - 1 पद
- हिंदी अनुवादक - 1 पद
- हिंदी टाइपिस्ट - 1 पद
CARA Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से पदों के अनुसार योग्यता और आयु-सीमा मांगी गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार निकाय की आधिकारिक वेबसाइट www.cara.nic.in पर जाकर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
CARA Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?
इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन में बताए गए प्रारूप के अनुसार अपना आवेदन तय तारीख से पहले Member Secretary & CEO, Central Adoption Resource Authority (CARA), West Block-8, Wing-ll, 2nd Floor, R.K. Puram, New Delhi- 110066 के पते पर भेज दें। अपूर्ण और तय तारीख के बाद किए गए आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।