अब कुल 26,426 रिक्तियां भरी जाएंगी
नोटिस में बताया गया है कि विभिन्न विभागों से अतिरिक्त पदों का प्रस्ताव मिलने के बाद संशोधित रिक्तियों को शामिल किया गया है। इससे पहले भी भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाई जा चुकी थी और अब नए संशोधन के बाद कुल वैकेंसी का आंकड़ा 26,426 पहुंच गया है।
- पहले रिक्तियों की संख्या - 25,311
- संशोधन के बाद रिक्तियों की संख्या - 26,426
- कितने पद बढ़ाए गए - 1107
- आवेदन करने की अंतिम तिथि - 16 फरवरी, 2026
फॉर्म भरने की लास्ट डेट क्या है?
नोटिस में आयोग ने अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया और आगे की कार्रवाई से संबंधित जरूरी निर्देश दिए हैं, ताकि उम्मीदवार समय पर सभी औपचारिकताएं पूरी कर सकें। गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए आवेदन विंडो सक्रिय है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 16 फरवरी, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
कितनी रिक्तियां बढ़ीं?
समाहरणालय, किशनगंज, समाहरणालय, गोपालगंज एवं वित्त विभाग, बिहार, पटना अन्तर्गत निम्नवर्गीय लिपिक पद की कोटिवार रिक्तियों में संशोधन एवं 07 विभागों एवं कार्यालयों की कुल 1107 रिक्तियों को शामिल किया गया है।
यह भर्ती 2023 में निकली थी। तब से इस भर्ती में कई बार पद बढ़ चुके हैं। आवेदन की अंतिम तिथि भी कई बार बढ़ाई जा चुकी है। इस भर्ती में करीब 33 लाख से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं।