2,156 पदों के लिए जारी हुआ परिणाम
इस परीक्षा के जरिए टेकनीशियन ग्रेड-III के कुल 2,156 पदों पर भर्ती की जा रही है। परीक्षा का आयोजन 11 जुलाई से 22 जुलाई 2025 तक बिहार के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। पहले आंसर-की जारी की गई थी, और अब रिजल्ट आने के साथ ही भर्ती प्रक्रिया का यह चरण पूरा हो गया है।
आगे क्या होगा?
अब जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (दस्तावेज़ सत्यापन) और अगले चरण की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे BSPHCL की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें, ताकि किसी भी नई सूचना को मिस न करें।
BSPHCL Technician Grade III Result 2025: ऐसे चेक करें रिजल्ट
रिजल्ट देखने और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए इन आसान चरणों का पालन करें-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bsphcl.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘Technician Grade 3 Result 2025’ या ‘Scorecard Download’ लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन पेज खुलेगा। यहां अपना आवेदन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरें।
- Submit बटन पर क्लिक करें।
- आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- सभी व्यक्तिगत और परीक्षा से जुड़ी जानकारी ध्यान से जांचें।
- रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।