11 से 22 जुलाई तक चलेगी परीक्षा
बिहार बीएसपीएचसीएल तकनीशियन ग्रेड-III भर्ती परीक्षा 11 जुलाई से 22 जुलाई 2025 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में अनुशासन बनाए रखने और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए कुछ विशेष दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ईयरफोन या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने की अनुमति नहीं होगी। सभी परीक्षा कक्षों में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे और वॉयस रिकॉर्डर लगाए जाएंगे, जिससे पारदर्शिता बनी रहे।
साथ ही, उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं ताकि समय पर प्रवेश सुनिश्चित किया जा सके और किसी भी अंतिम समय की परेशानी से बचा जा सके।
परीक्षा पैटर्न
बिहार बीएसपीएचसीएल तकनीशियन ग्रेड-III भर्ती परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा पैटर्न को लेकर उम्मीदवारों को पहले से ही सूचित किया गया है। इस परीक्षा में कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें हल करने के लिए उम्मीदवारों को कुल 90 मिनट का समय मिलेगा। सबसे अच्छी बात यह है कि इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है यानी गलत उत्तर देने पर कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले BSPHCL की आधिकारिक वेबसाइट bsphcl.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Technician Grade III Exam Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज कर लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड ओपन होगा।
- एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और प्रिंट निकालें।