BSNL Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने पंजाब सर्किल के लिए डिप्लोमा अप्रेंटिस के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में भाग लेने के इच्छुक हैं, वह अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट mhrdnats.gov.in पर जाकर कर सकते हैं।
BSNL Recruitment 2022: 9 मार्च है आवेदन की आखिरी तारीख
भारत संचार निगम लिमिटेड में अप्रेंटिस के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 9 मार्च, 2022 तक है। आखिरी समय में ऑनलाइन आवेदन में तकनीकी समस्या से बचने के लिए उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें।
BSNL Recruitment 2022: 24 पदों पर हो रही भर्ती
इस भर्ती के माध्यन से BSNL द्वारा कुल 24 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें अमृतसर के लिए 3, चंडीगढ़ के लिए 4, फिरोजपुर के लिए 3, होशियारपुर के लिए 3, जालंधर के लिए 4, लुधियाना के लिए 3 और पटियाला के लिए 4 पद शामिल हैं। यह भर्ती अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत की जा रही है। जो भी उम्मीदवार इन पदों पर चयनित होंगे उन्हें 8 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा।
BSNL Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता
भारत संचार निगम लिमिटेड में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय संबंधित विषय में डिप्लोमा या इसके समकक्ष कोई योग्यता होनी चाहिए। आवेदकों की अधिकतम आयु-सीमा 25 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु-सीमा में छूट दिए जाने का भी प्रावधान है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन डिप्लोमा में मिले अंकों और दस्तावेजों के सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
कैसे कर सकते हैं आवेदन?
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mhrdnats.gov.in पर जाकर, सभी दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन की आखिरी तारीख 9 मार्च, 2022 तक ही है।