फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSF Constable Tradesman: लिखित परीक्षा के लिए 1.81 लाख चयनित; कांस्टेबल ट्रेडसमैन PET-PST का रिजल्ट जारी

Wed, 10 Jun 2026 04:59 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BSF Constable Tradesman Physical Test Result 2026: बीएसएफ ने कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) भर्ती 2025 के दूसरे चरण की लिखित परीक्षा के लिए 1,81,143 उम्मीदवारों की रोल नंबर सूची जारी कर दी है। इनमें 1,76,361 पुरुष और 4,782 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। पीईटी-पीएसटी में सफल उम्मीदवार अब लिखित परीक्षा देंगे।
 
विज्ञापन
BSF Constable Tradesman Result - फोटो : AI Genrated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BSF Constable Tradesman 2025 PET-PST Result: गृह मंत्रालय के अधीन सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) भर्ती 2025 के दूसरे चरण की परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की रोल नंबर सूची जारी कर दी है। भर्ती अनुभाग द्वारा 9 जून 2026 को जारी नोटिस के अनुसार, कुल 1,81,143 उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए अस्थायी रूप से चयनित किया गया है।

विज्ञापन


शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवार अब भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण यानी लिखित परीक्षा में शामिल होंगे। उम्मीदवार बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध पीडीएफ सूची में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन

1.81 लाख से अधिक उम्मीदवारों का चयन

बीएसएफ के नोटिस के मुताबिक कुल 1,81,143 अभ्यर्थियों को दूसरे चरण की परीक्षा के लिए प्रोविजनल रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें शामिल हैं-
  • 1,76,361 पुरुष उम्मीदवार
  • 4,782 महिला उम्मीदवार

इन सभी उम्मीदवारों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) सफलतापूर्वक पूरा किया है।

कब हुई थी PET और PST परीक्षा?

कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) भर्ती के लिए PET और PST का आयोजन 26 दिसंबर 2025 से 28 मार्च 2026 तक देशभर के विभिन्न भर्ती केंद्रों पर किया गया था। इन परीक्षाओं में सफल अभ्यर्थियों को अब लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

आगे क्या होगा?

लिखित परीक्षा भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अब लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। परीक्षा की तिथि और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से जारी की जाएगी।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर BSF भर्ती पोर्टल पर नजर बनाए रखें।

बीएसएफ कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) भर्ती 2025 के बारे में

बीएसएफ ने कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) भर्ती का विज्ञापन 26 जुलाई 2025 को रोजगार समाचार (Employment News) में प्रकाशित किया था। वहीं विस्तृत अधिसूचना 25 जुलाई 2025 को BSF की वेबसाइट पर जारी की गई थी। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 23 अगस्त 2025 निर्धारित थी। इसके बाद भर्ती प्रक्रिया से संबंधित दो संशोधन (Corrigendum) 6 जनवरी और 9 जनवरी 2026 को जारी किए गए थे।
विज्ञापन

ऐसे चेक करें रोल नंबर सूची

  • बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • Constable (Tradesmen) Recruitment 2025 से संबंधित नोटिस खोलें।
  • जारी पीडीएफ डाउनलोड करें।
  • Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर खोजें।
  • रोल नंबर मिलने पर उम्मीदवार अगले चरण के लिए पात्र माने जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें