BSF Constable Recruitment 2023: सीमा सुरक्षा बल ने कॉन्स्टेबल (ट्रेड्समैन) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बीएसएफ की वेबसाइट पर विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 30 दिनों के भीतर है।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से 1410 पदों को भरा जाएगा। इसमें पुरुष उम्मीदवारों के 1343 पद हैं, जबकि महिला उम्मीदवारों के 67 पद शामिल हैं। सीमा सुरक्षा बल की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक या समकक्ष होना चाहिए। उम्मीदवार की आयु सीमा ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि के अनुसार 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले बीएसएफ की आधिकारिक साइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन पोस्ट लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण कराना होगा।
- आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- एक बार हो जाने के बाद, सबमिट पर क्लिक करें।
- कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।