बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) कॉन्स्टेबल परीक्षा के परिणाम की घोषणा कर दी गई है। यह परीक्षा (फेज 1) जुलाई महीने में कॉन्स्टेबल (ट्रेड्समैन) पदों के लिए आयोजित की गई थी। परणाम बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना परिणाम देख सकते हैं।
परिणाम देखने के लिए आप बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा इस खबर में नीचे दी गई डायरेक्ट लिंक से भी आप आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं। इस परीक्षा का आयोजन 1 जुलाई से 31 जुलाई 2019 तक किया गया था।
फेज-1 के परिणाम के बाद अब फेज-2 की परीक्षा ली जाएगी। फेज-2 की परीक्षा में वही उम्मीदवार शामिल हो पाएंगे जिन्होंने पहली परीक्षा में सफलता हासिल की हो। फेज 2 परीक्षा ओएमआर शीट पर ली जाएगी। इस परीक्षा के ऐडमिट कार्ड जल्द ही बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे। जिन आवेदकों के ऐडमिट कार्ड जारी नहीं होंगे, लेकिन उन्होंने फेज 1 परीक्षा पास कर ली है, तो भी वे परीक्षा दे सकेंगे। ऐसे अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वे सीधा परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। हालांकि केंद्र पर उम्मीदवार को अपने सभी मूल दस्तावेज लेकर पहुंचना होगा।
ये भी पढ़ें : 10वीं पास के लिए यहां हो रही हैं भर्तियां, 300 से ज्यादा पद खाली
दिल्ली के आवेदकों को सेकंड फेज की परीक्षा के लिए कामरा इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सोहना रोड, गुडगांव पहुंचना होगा। परीक्षा का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। लेकिन उम्मीदवारों को परीक्षा से तीन घंटे पहले, यानी सुबह 7 बजे ही केंद्र पर पहुंचने के लिए कहा गया है। वहीं अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र की जानकारी उनके परिणाम के साथ जी जाएगी।
ये भी पढ़ें : पुलिस विभाग में यहां हो रही हैं भर्तियां, आवेदन की अंतिम तिथि बेहद नजदीक
BSF Constable Tradesman Result 2019: परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।