Eligibility Criteria: पात्रता
- शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन (10वीं) या उसके समकक्ष योग्यता होना आवश्यक है।
- खेल योग्यता: केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने पिछले दो वर्षों में (विज्ञापन की अंतिम तिथि से पहले) किसी मान्यता प्राप्त खेल प्रतियोगिता में भाग लिया हो या पदक जीता हो, जैसा कि आधिकारिक अधिसूचना में निर्दिष्ट किया गया है।
आयु सीमा: इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयुसीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयुसीमा 23 वर्ष निर्धारित की गई है। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट दी जाएगी।
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 23 वर्ष
BSF Constable GD Salary: इनता होगा मासिक वेतन
चयनित होने के बाद स्तर -3 के तहत 21,700 - 69,100 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा, नियम के तहत समय-समय पर केंद्र सरकारी कर्मचारी को स्वीकार्य अन्य भत्ते भी देगा।
How to Apply for BSF Recruitment 2025: आवेदन प्रक्रिया
बीएसएफ भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
- "Apply Online" लिंक पर क्लिक करें (Constable GD पदों के लिए)।
- अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी बनाएं।
- आवेदन फॉर्म को सही तरीके से भरें।
- आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें, जैसे – शैक्षणिक प्रमाण पत्र, खेल उपलब्धियों के प्रमाण पत्र आदि।
- (यदि लागू हो तो) ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।