फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BRO Vacancy: सीमा सड़क संगठन में 899 पदों पर भर्ती, 10वीं पास भी भर सकते हैं फॉर्म; आवेदन शुल्क मात्र 50 रुपये

Thu, 21 May 2026 10:30 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BRO GREF Recruitment 2026: सीमा सड़क संगठन ने जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स की भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत इलेक्ट्रीशियन, ड्राफ्ट्समैन, हिंदी टाइपिस्ट, स्टोर कीपर टेक्निकल, ऑपरेटर कम्युनिकेशन और अन्य पदों पर कुल 899 रिक्तियों को भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 21 मई 2026 से शुरू हो चुकी।
विज्ञापन
BRO Vacancy 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BRO Vacancy 2026: सीमा सड़क संगठन (BRO) ने जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स (GREF) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती की जानकारी 21 मई, 2026 को बीआरओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई। इस भर्ती अभियान के तहत 899 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।

देखें पोस्ट के अनुसार योग्यता

  • नक्शानवीस (Draughtsman): इस पद के लिए उम्मीदवार का विज्ञान विषय के साथ 12वीं पास होना जरूरी है। साथ ही वास्तुकला या ड्राफ्ट्समैनशिप में 2 वर्षीय सर्टिफिकेट या ड्राफ्ट्समैन (सिविल) ट्रेड में प्रमाण पत्र और 1 साल का अनुभव होना चाहिए।
  • हिंदी टाइपिस्ट: उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ कंप्यूटर पर हिंदी टाइपिंग की गति 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। टाइपिंग कौशल वाले अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा।
  • स्टोर कीपर टेक्निकल (SKT): इस पद के लिए 12वीं पास होना आवश्यक है। उम्मीदवार को वाहन या इंजीनियरिंग उपकरणों के भंडारण की जानकारी होनी चाहिए। संबंधित क्षेत्र में अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता मिल सकती है।
  • ऑपरेटर संचार: उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही आईटीआई से वायरलेस ऑपरेटर या रेडियो मैकेनिक का प्रमाण पत्र होना चाहिए। सेना से संबंधित ट्रेड सर्टिफिकेट वाले भी आवेदन कर सकते हैं।
  • ओईएम (साधारण श्रेणी): इस पद के लिए 10वीं पास होना जरूरी है। उम्मीदवार के पास भारी वाहन, डोजर या एक्सकेवेटर चलाने का लाइसेंस और कम से कम 6 महीने का अनुभव होना चाहिए।
  • इलेक्ट्रीशियन: उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही आईटीआई से ऑटो इलेक्ट्रिशियन का प्रमाण पत्र और 1 साल का अनुभव होना चाहिए। रक्षा सेवा का संबंधित कोर्स करने वाले भी पात्र हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

न्यूनतम आयु 18 वर्ष

सभी पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 जून 2026 के आधार पर की जाएगी।

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को भारत सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी। सरकारी कर्मचारियों को अधिकतम 40 वर्ष तक (सामान्य श्रेणी) और SC/ST वर्ग के सरकारी कर्मचारियों को 45 वर्ष तक छूट दी गई है। वहीं, दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में 10 वर्ष की अतिरिक्त छूट मिलेगी।
विज्ञापन

कितना मिलेगा वेतन?

अलग-अलग पदों के लिए वेतन पे बैंड-1 के अनुसार तय किया गया है। ड्राफ्ट्समैन पद पर वेतन 5200-20200 के साथ 2800 ग्रेड पे मिलता है। वहीं बाकी पदों जैसे हिंदी टाइपिस्ट, स्टोर कीपर टेक्निकल, ऑपरेटर (संचार), ऑपरेटर एक्सकैवेटिंग मशीनरी (OG) और इलेक्ट्रीशियन पर समान वेतन 5200-20200 के साथ 1900 ग्रेड पे दिया जाता है।

सभी पदों पर मूल वेतन संरचना लगभग एक जैसी है, केवल ग्रेड पे में अंतर है। इसका मतलब है कि तकनीकी और विशेष योग्यता वाले ड्राफ्ट्समैन पद पर थोड़ा अधिक ग्रेड पे मिलता है, जबकि अन्य पदों पर समान स्तर का वेतन लागू होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें