आवेदन के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 वर्ष से 27 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। हालांकि, मल्टी स्किल्ड वर्कर के पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से 25 वर्ष के मध्य होना जरूरी है। आवेदन के लिए उम्मीदवार bro.gov.in से एप्लीकेशन प्रपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि अभी घोषित नहीं की गई है।
BRO Recruitment 2022 के लिए कैसे करें आवेदन?
-
आवेदन केवल अंग्रेजी/हिंदी में भरा जाएगा।
-
कोई भी उम्मीदवार एक ही पद के लिए एक से अधिक आवेदन नहीं भेजेगा।
-
यदि उम्मीदवार एक पद के लिए एक से अधिक आवेदन करता है तो उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।
-
ऑफलाइन आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
-
बीआरओ अधिसूचना के साथ संलग्न आवेदन पत्र में आवश्यक विवरण भरें।
-
सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।
-
उम्मीदवार को आवेदन पत्र और प्रवेश पत्र में नवीनतम फोटो चिपकाना चाहिए।
-
उम्मीदवार के पास पर्याप्त संख्या में (न्यूनतम 08) समान तस्वीरें होनी चाहिए।
-
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।
अब आवेदन फॉर्म को यहां दिए गए पते पर एक पंजीकृत डाक के माध्यम से भेजें - Commandant, GREF CENTRE, Dighi Camp, Pune – 411015