फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BRO Recruitment 2022: बीआरओ की भर्ती में शुरू हुए आवेदन, 25 से 92 हजार महीने वाली नौकरियां

Sat, 20 Aug 2022 06:16 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Border Road Organisation GREF Recruitment 2022: सीमा सड़क संगठन ने जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स में विभिन्न श्रेणियों के रिक्त पदों को भरने के लिए केवल भारतीय पुरुष नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन
Border Road Organisation - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BRO Recruitment 2022: सीमा सड़क संगठन ने कुल 246 रिक्तियों के लिए जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स में विभिन्न श्रेणियों के रिक्त पदों को भरने के लिए केवल भारतीय पुरुष नागरिक से उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे आवेदन पत्र भरने से पहले पूरी आवश्यकता जैसे शारीरिक मानकों, चिकित्सा मानकों, शैक्षणिक/ तकनीकी मानदंड, अनुभव, आयु और विशेष पद के लिए अन्य आवश्यक आवश्यक मानदंडों को पूरा करते हैं।

विज्ञापन

 

आवेदन के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 वर्ष से 27 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। हालांकि, मल्टी स्किल्ड वर्कर के पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से 25 वर्ष के मध्य होना जरूरी है। आवेदन के लिए उम्मीदवार bro.gov.in से एप्लीकेशन प्रपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि अभी घोषित नहीं की गई है। 
 

BRO Recruitment 2022 रिक्तियों का विवरण

  1. ड्राफ्ट्समैन (Draughtsman) : 14
  2. पर्यवेक्षक (प्रबंधन) : 07
  3. पर्यवेक्षक सिफर : 13
  4. पर्यवेक्षक स्टोर : 09
  5. हिंदी टाइपिस्ट : 10
  6. ऑपरेटर (संचार) : 35
  7. इलेक्ट्रीशियन : 30
  8. वेल्डर : 24
  9. मल्टी स्किल वर्कर (ब्लैक स्मिथ) : 22
  10. मल्टी स्किल वर्कर (कुक) : 82
 
कुल पद : 246
 

BRO Recruitment 2022 के लिए अधिकृत वेतनमान

  • ड्राफ्ट्समैन : वेतन स्तर 5 (29,200 - 92,300 रुपये)
  • पर्यवेक्षक (प्रबंधन) : वेतन स्तर 4 (25,500 - 81,100 रुपये)
  • पर्यवेक्षक स्टोर : वेतन स्तर 4 (25,500 - 81,100 रुपये)
  • पर्यवेक्षक सिफर : वेतन स्तर 4 (25,500 - 81,100 रुपये)
  • हिंदी टाइपिस्ट : वेतन स्तर 2 (19,900 - 63,200 रुपये)
  • ऑपरेटर (संचार) : वेतन स्तर 2 (19,900 - 63,200 रुपये)
  • इलेक्ट्रीशियन : वेतन स्तर 2 (19,900 - 63,200 रुपये)
  • वेल्डर : वेतन स्तर 2 (19,900 - 63,200 रुपये)
  • मल्टी स्किल्ड वर्कर (ब्लैक स्मिथ) : वेतन स्तर 1 (18,000 - 56,900 रुपये)
  • मल्टी स्किल्ड वर्कर (कुक) : वेतन स्तर 1 (18,000 - 56,900 रुपये)
 

BRO Recruitment 2022 के लिए कैसे करें आवेदन?

  1. आवेदन केवल अंग्रेजी/हिंदी में भरा जाएगा।
  2. कोई भी उम्मीदवार एक ही पद के लिए एक से अधिक आवेदन नहीं भेजेगा। 
  3. यदि उम्मीदवार एक पद के लिए एक से अधिक आवेदन करता है तो उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।
  4. ऑफलाइन आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
  5. बीआरओ अधिसूचना के साथ संलग्न आवेदन पत्र में आवश्यक विवरण भरें।
  6. सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।
  7. उम्मीदवार को आवेदन पत्र और प्रवेश पत्र में नवीनतम फोटो चिपकाना चाहिए। 
  8. उम्मीदवार के पास पर्याप्त संख्या में (न्यूनतम 08) समान तस्वीरें होनी चाहिए।
  9. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।
अब आवेदन फॉर्म को यहां दिए गए पते पर एक पंजीकृत डाक के माध्यम से भेजें - Commandant, GREF CENTRE, Dighi Camp, Pune – 411015
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें