आवेदन शुल्क
सामान्य और अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों, साथ ही राज्य के बाहर के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, बिहार राज्य के अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये रखा गया है।
चयनित उम्मीदवारों को लेवल-6 के तहत वेतन मिलेगा, जो कि बिहार पुलिस विभाग की नियमों के अनुसार निर्धारित है।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले, आपको बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिलेगा।
- लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें। इसमें आपकी शैक्षणिक योग्यता और अन्य विवरण भरने होंगे।
- आवेदन शुल्क अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
- आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- अंत में, आवेदन पत्र का प्रिंट आउट ले लें।