फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSSC SI Vacancy 2025: बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें पात्रता मानदंड

Thu, 27 Feb 2025 11:15 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSSC SI Vacancy 2025: बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के 28 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 27 फरवरी से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने के लिए बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
Bihar Police SI Vacancy 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar Police SI Vacancy 2025: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSC) की ओर से निकाली गई अवर निरीक्षक मद्य निषेध (Sub-Inspector Prohibition) भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज 27 फरवरी 2025 से शुरू हो गए है। ऑनलाइन आवेदन का लिंक एक्टिव हो गया है। इस भर्ती के जरिए राज्य सरकार के मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में सब इंस्पेक्टर के 28 वैकेंसी भरी जाएंगी। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार bpssc.bih.nic.in पर जाकर 27 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

  
आवेदन की अंतिम तिथि के बाद किसी भी उम्मीदवार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन करें। 

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट परीक्षा या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष परीक्षा पास होना अनिवार्य है। 

आयु सीमा  

  • पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष।
  • महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष।
  • आयु की गणना 1 अगस्त 2024 के आधार पर की जाएगी।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन शामिल हैं। लिखित परीक्षा दो चरणों में होगी -प्रारम्भिक एवं मुख्य परीक्षा। लिखित परीक्षा के सभी पत्र बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होंगे। 

परीक्षा पैटर्न

प्रारम्भिक परीक्षा में 200 अंकों का एक पेपर होगा। जिसमें प्रश्नों की कुल संख्या-100 होगी एवं परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी। इसमें सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक मुद्दों से सम्बन्धित प्रश्न पूछे जाएंगे। 30 प्रतिशत से कम अंक पाने वाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए असफल घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अधिसूचना के माध्यम से पूरी जानकारी प्राप्त करें।

वहीं मुख्य परीक्षा में दो पत्र होंगे। प्रथम पत्र 200 अंकों का सामान्य हिन्दी का 2 घंटे का होगा और 100 प्रश्न होंगे और न्यूनतम अहर्तांक 30 प्रतिशथ पाना करना अनिवार्य होगा। सामान्य हिन्दी पत्र का प्राप्तांक मेधा निर्धारण में नहीं जोड़ा जायेगा। द्वितीय पत्र सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, नागरिक शास्त्र, भारतीय इतिहास, भारतीय भूगोल, गणित एवं मानसिक योग्यता जांच से सम्बन्धित होगा। द्वितीय पत्र का पूर्णांक 200 होगा जिसमें प्रश्नों की कुल संख्या-100 होगी एवं परीक्षा की अवधि 2 (दो) घंटे की होगी।
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

सामान्य और अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों, साथ ही राज्य के बाहर के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, बिहार राज्य के अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये रखा गया है। 

चयनित उम्मीदवारों को लेवल-6 के तहत वेतन मिलेगा, जो कि बिहार पुलिस विभाग की नियमों के अनुसार निर्धारित है।

कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले, आपको बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिलेगा।
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें। इसमें आपकी शैक्षणिक योग्यता और अन्य विवरण भरने होंगे।
  • आवेदन शुल्क अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
  • आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अंत में, आवेदन पत्र का प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें