फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Clean Energy Job: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में बढ़ रहीं नौकरियां, युवा नवाचार के दम पर शुरू करें अपना स्टार्टअप

Sat, 04 Jul 2026 12:25 PM IST
Shahin Praveen आलोक पांडेय, तकनीकी सलाहकार

सार

Clean Energy Jobs: दुनियाभर में स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा की मांग तेजी से बढ़ रही है, जिसके साथ इस क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो रहे हैं। सोलर, विंड और अन्य ग्रीन एनर्जी सेक्टर में करियर बनाने के साथ-साथ युवा अपनी तकनीकी विशेषज्ञता और नवाचार के दम पर स्टार्टअप भी शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन
Clean Energy Jobs - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Renewable Energy Careers: भारत तेजी से स्वच्छ ऊर्जा और सतत विकास की ओर बढ़ रहा है। अब ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण केवल चर्चा के विषय नहीं हैं, बल्कि ये रोजगार और नए व्यवसाय शुरू करने के बड़े अवसर भी बन चुके हैं। सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे क्षेत्रों में तेजी से नौकरियां बढ़ रही हैं, जिससे प्रशिक्षित युवाओं की मांग लगातार बनी हुई है। 

विज्ञापन


इस क्षेत्र में नौकरी के साथ-साथ अपना स्टार्टअप शुरू करने की भी अच्छी संभावनाएं हैं। इसलिए बारहवीं के बाद जो छात्र इस क्षेत्र में सही शिक्षा और कौशल हासिल करेंगे, वही आने वाले समय में बेहतर कॅरिअर बनाने में सफल होंगे।

उभरती तकनीकें ही तय करेंगी भविष्य

ऊर्जा और जलवायु से जुड़े क्षेत्र में कुछ ऐसी तकनीकें हैं, जो आने वाले समय में सबसे ज्यादा प्रभाव डालेंगी। इनमें ऊर्जा भंडारण, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स, कार्बन कैप्चर आदि प्रमुख हैं। ऊर्जा भंडारण यानी बैटरी तकनीक सौर और पवन ऊर्जा की अनियमितता को दूर करने में मदद करती है। इलेक्ट्रिक वाहनों के विस्तार के साथ पावर इलेक्ट्रॉनिक्स और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की भूमिका और महत्वपूर्ण हो गई है। साथ ही, कार्बन कैप्चर और ग्रीन हाइड्रोजन भविष्य में उद्योग और परिवहन को नई दिशा देंगे।

विज्ञापन

कैसे करें सही तैयारी

अगर कोई युवा इस क्षेत्र में कॅरिअर बनाना चाहता है, तो उसे शुरुआत से ही सही शैक्षणिक दिशा चुननी चाहिए। 12वीं के बाद इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स या एनर्जी इंजीनियरिंग जैसे विषयों में बीटेक करने से इस क्षेत्र की मजबूत नींव तैयार होती है। इसके बाद पावर सिस्टम या रिन्यूएबल एनर्जी में एमटेक तथा एनर्जी मैनेजमेंट में एमबीए जैसी उच्च शिक्षा के माध्यम से किसी विशेष क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल की जा सकती है। साथ ही, ईवी टेक्नोलॉजी, सोलर डिजाइन और डाटा एनालिटिक्स जैसे शॉर्ट टर्म कोर्स युवाओं के कौशल को निखारते हैं।

किन स्किल्स पर दें ध्यान

तकनीकी डिग्री के साथ-साथ इस क्षेत्र में सफलता के लिए कुछ महत्वपूर्ण कौशल भी आवश्यक हैं। प्रोग्रामिंग और डाटा एनालिसिस की अच्छी समझ, जटिल समस्याओं का समाधान खोजने की क्षमता तथा नवाचार की सोच युवाओं को प्रतिस्पर्धी बनाती है। इसके अलावा, इंटर्नशिप और प्रोजेक्ट्स के माध्यम से प्राप्त प्रैक्टिकल अनुभव उद्योग की वास्तविक कार्यप्रणाली को समझने में मदद करता है।

प्रमुख संस्थान
  1. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दिल्ली,
  2. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बॉम्बे
  3. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास
  4. टेरी स्कूल ऑफ एडवांस्ड स्टडीज, दिल्ली
  5. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सोलर एनर्जी, गुरुग्राम
 

स्टार्टअप के रूप में बड़े अवसर

इस क्षेत्र की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां कॅरिअर केवल नौकरी तक सीमित नहीं है। युवा अपनी तकनीकी जानकारी और नवाचार के दम पर ईवी चार्जिंग, स्मार्ट ऊर्जा प्रबंधन, सोलर समाधान और ग्रीन टेक जैसे क्षेत्रों में स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं। सरकार की अनुकूल नीतियां, निवेश और बाजार की बढ़ती जरूरतें इस क्षेत्र को स्टार्टअप्स के लिए आकर्षक बना रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें