फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSSC Home Guard Recruitment 2026: बिहार होमगार्ड में कंपनी कमांडर के पदों पर भर्ती, 30 जून से शुरू होगा आवेदन

Fri, 26 Jun 2026 07:20 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar Home Guard Company Commander: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार होमगार्ड में कंपनी कमांडर (गुल्म समादेशक) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन 30 जून 2026 से शुरू होंगे और 30 जुलाई 2026 तक किए जा सकेंगे।
 
विज्ञापन
BPSSC HG Company Commander - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar Home Guard Company Commander Recruitment 2026: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार होमगार्ड सेवा संवर्ग, गृह विभाग (विशेष शाखा), बिहार, पटना के तहत गुल्म समादेशक (Company Commander) के 65 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना (विज्ञापन संख्या 08/2026) जारी कर दी है।

विज्ञापन


इस भर्ती के लिए पुरुष, महिला और थर्ड जेंडर (किन्नर/कोठी/हिजड़ा/ट्रांसजेंडर) अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम तिथि
नोटिफिकेशन जारी 26 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 30 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2026
आयु एवं शैक्षणिक योग्यता की कट-ऑफ तिथि 1 अगस्त 2025
एडमिट कार्ड जारी बाद में घोषित किया जाएगा
लिखित परीक्षा बाद में घोषित की जाएगी

कुल 65 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 65 रिक्त पद भरे जाएंगे। इनमें बिहार की महिला अभ्यर्थियों के लिए 35 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण लागू होगा। इसके अलावा बिहार राज्य के स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों एवं परपोते-परपोतियों के लिए 2 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान भी किया गया है। बिहार के बाहर के राज्यों के अभ्यर्थियों को अनारक्षित (General) श्रेणी में माना जाएगा।

श्रेणीवार रिक्तियां इस प्रकार हैं:
श्रेणी पद
अनारक्षित (UR) 26
अनुसूचित जाति (SC) 10
अनुसूचित जनजाति (ST) 1
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) 12
पिछड़ा वर्ग (BC) 7
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 7
पिछड़ा वर्ग महिला (BCW) 2
कुल 65

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। यह योग्यता 1 अगस्त 2025 तक प्राप्त हो जानी चाहिए।

आयु सीमा
आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी।
श्रेणी न्यूनतम आयु अधिकतम आयु
सामान्य पुरुष 20 वर्ष 37 वर्ष
सामान्य महिला 20 वर्ष 40 वर्ष
BC/EBC 20 वर्ष 40 वर्ष
SC/ST एवं थर्ड जेंडर 20 वर्ष 42 वर्ष

इसके अलावा बिहार सरकार के नियमित कर्मचारियों और पूर्व सैनिकों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

शारीरिक मानक


न्यूनतम लंबाई
  • सामान्य एवं BC पुरुष - 165 सेमी
  • EBC, SC एवं ST पुरुष - 160 सेमी
  • सभी महिला उम्मीदवार - 155 सेमी

पुरुष उम्मीदवारों के लिए सीना
  • सामान्य/BC/EBC - 81 सेमी (बिना फुलाए), 86 सेमी (फुलाकर)
  • SC/ST - 79 सेमी (बिना फुलाए), 84 सेमी (फुलाकर)
सीने में कम से कम 5 सेमी का फैलाव अनिवार्य है।

महिला उम्मीदवार
  • न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम होना चाहिए।
थर्ड जेंडर उम्मीदवारों के लिए शारीरिक मानक और PET के नियम पिछड़ा वर्ग (BC) के समान लागू होंगे।

चयन प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया चार चरणों में पूरी होगी।

1. प्रारंभिक लिखित परीक्षा
  • 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  • कुल अंक - 200
  • समय - 2 घंटे
  • विषय - सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक घटनाएं

30 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए पात्र नहीं होंगे।

2. मुख्य लिखित परीक्षा
मुख्य परीक्षा दो पेपर में होगी।

पेपर-1 : सामान्य हिंदी
  • 200 अंक
  • 100 प्रश्न
  • 2 घंटे
  • केवल क्वालिफाइंग

पेपर-2 :
  • सामान्य अध्ययन
  • सामान्य विज्ञान
  • नागरिक शास्त्र
  • भारतीय इतिहास
  • भारतीय भूगोल
  • गणित
  • मानसिक क्षमता

यह पेपर 200 अंकों का होगा और इसी के अंक मेरिट सूची में जोड़े जाएंगे। दोनों पेपर में प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.2 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।

3. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
परीक्षा पुरुष महिला
दौड़ 1.6 किमी, 6 मिनट 30 सेकेंड 1 किमी, 6 मिनट
हाई जंप 4 फीट 3 फीट
लॉन्ग जंप 12 फीट 9 फीट
गोला फेंक 16 पाउंड, 16 फीट 12 पाउंड, 10 फीट

PET केवल क्वालिफाइंग होगा। इसके अंक मेरिट में नहीं जोड़े जाएंगे।

4. मेडिकल एवं चरित्र सत्यापन
PET में सफल उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण, चरित्र सत्यापन और अन्य आवश्यक जांच की जाएगी। इसके बाद अंतिम नियुक्ति की जाएगी।

मेरिट लिस्ट कैसे बनेगी?

अंतिम मेरिट सूची केवल मुख्य परीक्षा के पेपर-2 में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं तो पहले अधिक आयु वाले उम्मीदवार को वरीयता मिलेगी। इसके बाद अधिक शैक्षणिक योग्यता और फिर 10वीं के प्रमाणपत्र में अंग्रेजी वर्णमाला के अनुसार नाम के आधार पर क्रम तय किया जाएगा।

वेतन कितना होगा?

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति पे-लेवल-6 के तहत की जाएगी। उन्हें बिहार सरकार के सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन के साथ अन्य नियमानुसार भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन शुल्क

सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम जैसे नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या UPI से किया जा सकेगा। आवेदन शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।

BPSSC Bihar Home Guard Company Commander 2026 Notification - PDF
विज्ञापन

आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान

उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरने से पहले आधिकारिक भर्ती अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है। इसमें आरक्षण नियम, शारीरिक मानक, परीक्षा पैटर्न, आवेदन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं। आवेदन केवल 30 जून से 30 जुलाई 2026 के बीच ही स्वीकार किए जाएंगे। इसलिए अभ्यर्थी अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें