5वीं पास कर सकते हैं आवेदन
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए उम्मीदवार का इंटरमीडिएट (10+2) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इस पद के लिए उच्च शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। वहीं, आंगनवाड़ी सहायिका पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कक्षा 5 उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। इस पद के लिए स्नातक तक की योग्यता रखने वाली अभ्यर्थी भी पात्र होंगी।
दोनों पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। अभ्यर्थियों की जन्मतिथि हाई स्कूल प्रमाण पत्र में दर्ज विवरण के अनुसार मान्य होगी। आरक्षित वर्ग की महिला उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
देखें आधिकारिक नोटिफिकेशन
देखें आधिकारिक नोटिफिकेशन