बिहार पुलिस सब ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) द्वारा सब इंस्पेक्टर, सार्जेंट और सहायक अधीक्षक जेल (सीधी भर्ती) / सहायक अधीक्षक जेल (भूतपूर्व सैनिक) परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा का इंतजार कर रहे थे। वे अपने एडमिट कार्ड को अब आधिकारिक वेबसाइट यानी bpssc.bih.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको बता दें कि यह परीक्षा 22 दिसंबर, 2019 को आयोजित की जाने वाली है। परीक्षा 200 अंकों की होगी। जनरल नॉलेज और करंट अफेयर्स पर 100 सवाल होंगे। उम्मीदवारों को न्यूनतम 30% अंकों की आवश्यकता होगी। परीक्षा 2 घंटे तक चलेगी।
बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने 2404 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे, जिसमें से 2064 पुलिस सब इंस्पेक्टर के लिए, 215 सार्जेंट के लिए और 125 सहायक अधीक्षक जेल पदों के लिए हैं। आवेदन की प्रक्रिया 22 अगस्त से 28 सितंबर, 2019 तक चली। अपने एडमिट कार्ड को नीचे दिए गए चरणाें के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।