परीक्षा केंद्र में क्या ले जाना अनिवार्य?
परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को ई-एडमिट कार्ड अपने साथ लाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा, उन्हें पहचान सत्यापन के लिए फोटो युक्त वैध पहचान-पत्र भी प्रस्तुत करना होगा। जिसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या वोटर आईडी में से कोई एक दस्तावेज शामिल हो सकता है। यदि एडमिट कार्ड पर फोटो स्पष्ट नहीं है या उपलब्ध नहीं है, तो अभ्यर्थियों को आवेदन-पत्र में दिए गए फोटो के समान हाल ही में खींचे गए दो पासपोर्ट साइज फोटो भी परीक्षा केंद्र पर लाने होंगे।
BPSSC ASI Recruitment 2024: भर्ती का विवरण
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने दिसंबर 2024 में गृह विभाग (आरक्षी शाखा) के तहत स्टेनो असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के 305 पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की थी। इस भर्ती के लिए आवेदन 17 जनवरी, 2025 तक लिए गए थे। श्रेणावार रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:
- अनारक्षित (GEN): 121 पद
- अनुसूचित जनजाति (ST): 6 पद
- अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 59 पद
- पिछड़ा वर्ग (BC): 37 पद
- पिछड़ा वर्ग महिला (BC Female): 14 पद
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 31 पद
स्टेनो असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया के तहत फिजिकल टेस्ट नहीं होगा और लंबाई या सीने से संबंधित कोई मानदंड लागू नहीं किया गया है।
1698 अभ्यर्थियों के फॉर्म खारिज
हाल ही में आयोग ने आधिकारिक नोटिस जारी करके 1698 उम्मीदवारों के फॉर्म खारिज करने की जानकारी दी। इनमें 1257 अभ्यर्थी ऐसे हैं जिन्होंने रजिस्ट्रेशन तो किया लेकिन फॉर्म पूरी तरह सब्मिट नहीं किया। 422 अभ्यर्थी ऐसे हैं जिन्होंने अपने फॉर्म खुद ही कैंसल कर दिए। 19 अभ्यर्थी ऐसे हैं जिनके फॉर्म एक से अधिक आवेदन व अस्पष्ट फोटो के चलते रिजेक्ट कर दिए गए।
और भी पढ़ें- BPSSC ASI Recruitment 2024: बिहार पुलिस एएसआई भर्ती के करीब 1700 आवेदन रद्द, जानें क्या रही वजह
चयन प्रक्रिया और वेतन
चयन प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न होगी, जिसमें सबसे पहले लिखित परीक्षा, उसके बाद स्टेनो और टाइपिंग स्किल टेस्ट (जो केवल क्वालिफाइंग होगा) और अंत में दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-5 (₹29,200 - ₹92,300) का वेतनमान मिलेगा। अंतिम मेरिट सूची लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी और रिक्तियों के छह गुना अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।