72वीं सीसीई के लिए 1,230 पदों पर भर्ती
बीपीएससी ने 6 मई 2026 को 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) के लिए अधिसूचना जारी की थी। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1,230 रिक्त पदों को भरा जाना है। आवेदन प्रक्रिया 7 मई से शुरू हुई थी और 31 मई 2026 तक चली थी। चयन प्रक्रिया तीन चरणों- प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य (वर्णनात्मक) परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण/साक्षात्कार के माध्यम से पूरी की जाएगी।
संशोधित परीक्षा तिथि का इंतजार
परीक्षा स्थगित होने के बाद कई अभ्यर्थी नई परीक्षा तिथि और भर्ती प्रक्रिया में देरी को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। हालांकि, बीपीएससी ने अब तक 72वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा की नई तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ऐसे में पंजीकृत उम्मीदवार ताजा अपडेट के लिए बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट और सत्यापित सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नजर बनाए रखें।