फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NTPC DM Vacancy: एनटीपीसी में निकलीं डिप्टी मैनेजर की ढेरों नौकरियां, 12 अगस्त से करें आवेदन; वेतन दो लाख तक

Thu, 06 Aug 2026 02:23 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

NTPC Deputy Manager Recruitment 2026: एनटीपीसी लिमिटेड ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 135 पदों को भरा जाएगा। योग्य उम्मीदवार निर्धारित तारीख तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
एमसीडी एनटीपीसी डील - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NTPC Deputy Manager Recruitment 2026: एनटीपीसी लिमिटेड ने डिप्टी मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और सी एंड आई विभागों में कुल 135 पद भरे जाएंगे। ये भर्तियां अनुभवी उम्मीदवारों के लिए हैं।

विज्ञापन


योग्य उम्मीदवार 12 अगस्त से 26 अगस्त 2026 तक एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।

क्या होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता?

  • डिप्टी मैनेजर (इलेक्ट्रिकल): उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में फुल टाइम बीई/बीटेक डिग्री होनी चाहिए।
  • डिप्टी मैनेजर (मैकेनिकल): उम्मीदवार के पास मैकेनिकल, प्रोडक्शन, थर्मल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में फुल टाइम बीई/बीटेक डिग्री होना जरूरी है।
  • डिप्टी मैनेजर (C&I): उम्मीदवार के पास इंस्ट्रूमेंटेशन, कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में फुल टाइम बीई/बीटेक डिग्री होनी चाहिए।

कैसे होगी चयन प्रक्रिया?

एनटीपीसी डिप्टी मैनेजर भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में डिग्री पूरी करने के बाद का जरूरी अनुभव होना चाहिए। अनुभव से जुड़ी पूरी जानकारी और पात्रता की शर्तें एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई हैं। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अनुभव संबंधी सभी जानकारी जरूर जांच लें।

चयन प्रक्रिया में सबसे पहले उम्मीदवारों के आवेदन और अनुभव की जांच (स्क्रीनिंग) की जाएगी। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू में सफल उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।

इतना मिलेगा वेतन

एनटीपीसी डिप्टी मैनेजर पद पर चयनित उम्मीदवारों को ई4 ग्रेड में नियुक्त किया जाएगा। उम्मीदवारों को एनटीपीसी के नियमों के अनुसार अच्छा वेतन पैकेज मिलेगा। डिप्टी मैनेजर (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल/C&I) पद के लिए वेतनमान 70,000 से 2,00,000 रुपये (IDA Pay Scale) निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले NTPC की आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Recruitment/Careers सेक्शन में जाएं।
  • NTPC Deputy Manager Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करके अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनाएं।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी जैसे व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेज (फोटो, सिग्नेचर, प्रमाण पत्र आदि) अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म को अच्छी तरह जांचने के बाद सबमिट करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें