फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC TRE 4: भरी जाएंगी 46,882 वैकेंसी; जल्द जारी होगा टीआरई-4 का नोटिस, परीक्षा नियंत्रक ने बताई संभावित तारीख

Thu, 16 Apr 2026 09:42 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC TRE-4 2026 Notification Date: शिक्षक भर्ती परीक्षा 4.0 में इस बार 46,882 रिक्तियां भरी जाएंगी। परीक्षा नियंत्रक ने जानकारी दी है कि अगले तीन से चार दिनों में प्रकाशित कर दिया जाएगा। हालांकि, फॉर्म भरने की प्रक्रिया 25 या 26 अप्रैल के आसपास शुरू होगी।
 
विज्ञापन
बीपीएससी - फोटो : Fb (@Bpsc बिहार लोक सेवा आयोग)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSC TRE-4 2026 Notification: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) जल्द ही अपनी वेबसाइट पर बीपीएससी टीआरई 4.0 2026 की विस्तृत अधिसूचना जारी करेगा। बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक ने स्पष्ट किया है कि नोटिफिकेशन अगले 3 से 4 दिनों में जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से नोटिस देख सकेंगे। परीक्षा 22 से 27 सितंबर, 2026 तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

टीआरई 4.0 के लिए पंजीकरण कब शुरू होगा?

परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि फॉर्म भरने की प्रक्रिया 25 या 26 अप्रैल के आसपास शुरू होगी। इसके पीछे मुख्य कारण यह है कि 25 से 30 अप्रैल तक 71वीं कंबाइंड मुख्य परीक्षा आयोजित होनी है और 23 तारीख को भी एक परीक्षा है।

आयोग चाहता है कि उन अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई तकनीकी कठिनाई न हो, क्योंकि टीआरई-4 के नोटिफिकेशन के बाद भारी संख्या में लोग पोर्टल पर आएंगे, जिससे सर्वर पर लोड बढ़ सकता है।

BPSC TRE 4 Vacancy Details: भरी जाएंगी 46,882 रिक्तियां

परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि शिक्षक भर्ती परीक्षा-4 के तहत कुल 46,882 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इन रिक्तियों का विभागवार और कक्षावार विवरण निम्नलिखित होगा:

शिक्षा विभाग
स्तर / कक्षा रिक्तियां
प्राथमिक (वर्ग 1–5) 10,778
मध्य (वर्ग 6–8) 8,583
माध्यमिक (वर्ग 9–10) 982
उच्च माध्यमिक (11–12) 16,774
 
 
अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग
स्तर / पद रिक्तियां
वर्ग 1–5 239
वर्ग 6–10 316
वर्ग 11–12 489
प्रधानाध्यापक 14

पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग
पद रिक्तियां
प्रारंभिक शिक्षक 63
माध्यमिक शिक्षक (TGT) 98
उच्च माध्यमिक शिक्षक (PGT) 189
प्रधानाध्यापक 09

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग
स्तर / पद रिक्तियां
माध्यमिक (वर्ग 9–10) 98
उच्च माध्यमिक (11–12) 180
प्रधानाध्यापक 09




 
विज्ञापन

पहले से कर लें ओटीआर

परीक्षा नियंत्रक ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे पंजीकरण शुरू होने से पहले ही अपना ओटीआर (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) पूरा कर लें। जो अभ्यर्थी पहले ही ओटीआर कर चुके हैं, उन्हें फॉर्म भरने में केवल 15-20 मिनट लगेंगे। नए अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे 25 अप्रैल से पहले ही अपना ओटीआर और प्रोफाइल पूरा कर लें ताकि अंतिम समय में पोर्टल पर दबाव से बचा जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें