स्टेज-2 के लिए 14,527 योग्य
एम्स, दिल्ली ने परिणाम के साथ ही श्रेणीवार कटऑफ अंक की भी घोषणा की है। परीक्षा के लिए 97,149 अभ्यर्थियों को चुना गया था, जिनमें से 92,026 ने परीक्षा दी। इनमें से 51,451 को योजना के तहत योग्य घोषित किया गया। स्टेज-2 की परीक्षा के लिए 14,527 अभ्यर्थियों को चुना गया है।
स्टेज-2 परीक्षा 30 अप्रैल, 2026 को आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड 27 अप्रैल, 2026 को जारी किया जाएगा और परीक्षा के राज्य और शहर के बारे में परीक्षा से 7 दिन पहले, यानी 23 अप्रैल, 2026 को सूचित किया जाएगा।
AIIMS NORCET 10 Cut Off: श्रेणीवार कटऑफ
इस बार अनारक्षित (UR) श्रेणी की कटऑफ सबसे अधिक रही है, जबकि अन्य श्रेणियों में अलग-अलग स्तर पर कटऑफ तय की गई है। पीडब्ल्यूबीडी (PwBD) उम्मीदवारों के लिए अलग कटऑफ निर्धारित की गई है, जो सामान्य कटऑफ से कम है। श्रेणीवार कटऑफ नीचे दी गई है:
| श्रेणी |
कट-ऑफ परसेंटाइल |
पीडब्ल्यूबीडी कट-ऑफ परसेंटाइल |
| अनारक्षित (UR) |
93.5887683 |
45.5621237 |
| ईडब्ल्यूएस (EWS) |
78.9831134 |
49.6272792 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) |
84.2077239 |
40.6645947 |
| अनुसूचित जाति (SC) |
81.9605328 |
35.7768456 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) |
74.4746050 |
39.8463477 |
सफल उम्मीदवारों की सूची का पीडीएफ देखें...