फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में शिक्षकों की बंपर भर्ती: 32 हजार से ज्यादा पद, बीपीएससी टीआरई-4 के लिए इस तारीख तक भर दें फॉर्म

Fri, 25 Sep 2026 01:17 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026: बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा 4.0 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के जरिए सूबे में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती होगी, जिसमें प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर तक के पद शामिल हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 26 अक्तूबर है। पूरी जानकारी पढ़ें...
 
विज्ञापन
BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने चौथे चरण की विद्यालय शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई-4.0) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के जरिए बिहार के शिक्षा विभाग में 32,388 शिक्षक पद भरे जाएंगे। भर्ती प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक कक्षाओं के लिए है। योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

आवेदन की आखिरी तारीख क्या है?

आवेदन की अंतिम तारीख 26 अक्तूबर 2026 है। इसी तारीख तक परीक्षा शुल्क भी जमा करना होगा। उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया और शुल्क भुगतान दोनों निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करना होगा।
 
विवरण जानकारी
भर्ती संस्था बिहार लोक सेवा आयोग
परीक्षा विद्यालय शिक्षक भर्ती परीक्षा 4.0
विभाग शिक्षा विभाग, बिहार
कुल पद 32,388
परीक्षा शुल्क 100 रुपये
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आवेदन की अंतिम तारीख 26 अक्तूबर 2026
शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख 26 अक्तूबर 2026
आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in
 

किस कक्षा के लिए कितने पद हैं?

टीआरई-4.0 में शिक्षक पदों को चार स्तरों में बांटा गया है। इनमें सबसे ज्यादा पद कक्षा 11वीं और 12वीं (16,101) के लिए हैं।
 
शिक्षण स्तर रिक्त पद
कक्षा 1 से 5 3,847
कक्षा 6 से 8 8,563
कक्षा 9 से 10 3,877
कक्षा 11 से 12 16,101
कुल 32,388
 

कौन कर सकता है आवेदन?

अलग-अलग शिक्षण स्तर के लिए योग्यता और आयु सीमा अलग है। आयु की गणना के लिए कटऑफ तारीख 1 जनवरी 2026 है। नियमानुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट दी जाएगी। उम्मीदवार जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसकी निर्धारित योग्यता पूरी करना जरूरी है।

प्राथमिक और मध्य विद्यालय शिक्षक
  • प्राथमिक और मध्य विद्यालय शिक्षक पदों के लिए आयु सीमा 18 से 37 वर्ष है।
  • प्राथमिक शिक्षक के लिए उम्मीदवार के पास कक्षा 12 की योग्यता के साथ डीएड, जेबीटी या बीएलएड और सीटीईटी/बीटीईटी पेपर-1 होना चाहिए।
  • मध्य विद्यालय शिक्षक के लिए स्नातक के साथ बीएड या बीएलएड और सीटीईटी/बीटीईटी पेपर-2 की योग्यता जरूरी है।

माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक
  • माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक पदों के लिए आयु सीमा 21 से 37 वर्ष है।
  • माध्यमिक शिक्षक पद के लिए स्नातक डिग्री के साथ बीएड या बीएलएड और एसटीईटी पेपर-1 जरूरी है।
  • उच्च माध्यमिक शिक्षक पद के लिए स्नातकोत्तर डिग्री के साथ बीएड या बीएलएड और एसटीईटी पेपर-2 की योग्यता चाहिए।

आवेदन शुल्क कितना है?

इस भर्ती के लिए परीक्षा शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। जो उम्मीदवार एक से अधिक शिक्षण श्रेणी के लिए आवेदन करेंगे, उन्हें अपनी चुनी गई हर श्रेणी के लिए अलग परीक्षा शुल्क देना होगा। ये श्रेणियां कक्षा 1 से 5, कक्षा 6 से 8, कक्षा 9 से 10 और कक्षा 11 से 12 हैं।

उम्मीदवार शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए ऑनलाइन कर सकते हैं। ऑनलाइन भुगतान के दौरान बैंक की ओर से निर्धारित अतिरिक्त शुल्क भी लग सकता है। यह शुल्क भुगतान के समय बैंक द्वारा अपने आप काट लिया जाएगा।
विज्ञापन

बीपीएससी टीआरई-4.0 के लिए आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
  • बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर टीआरई-4.0 भर्ती 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • खुलने वाले नए पेज पर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें।
  • पंजीकरण के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
  • निर्धारित परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • आवेदन फॉर्म जमा करें।
  • जमा किए गए फॉर्म का पुष्टि पृष्ठ डाउनलोड करें।
  • भविष्य के लिए इसकी प्रिंट कॉपी सुरक्षित रख लें।

आवेदन जमा करने से पहले उम्मीदवारों को फॉर्म में दर्ज सभी जानकारियों को अच्छी तरह चेक करनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें