BPSC TRE- 3: बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा-3 की नई तारीख आ गई है। परीक्षा 27 जून से 30 जून, 2024 तक एक पाली में आयोजित की जाएगी। इसको लेकर बीपीएससी ने सभी जिलों के डी.एम को पत्र भेजा है। और कहा कि छह जून तक सेंटर्स की सूची उपलब्ध करवा दें। ताकि परीक्षा समय पर आयोजित की जा सके। बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा- 3 का कार्यक्रम आयोग आधिकारिक वेबसाइट- bpsc.bih.nic.in पर घोषित किए जाएंगे।
बीपीएससी ने सभी जिलों के डी.एम को पत्र भेजा है। इसके जरिए सभी जिलों को परीक्षा केंद्रों की सूची फाइनल करने के निर्देश दिए है। वर्ग एक से पांच, वर्ग छह से आठ, वर्ग नौ से दस और वर्ग 11 से 12 के लिए फिर से परीक्षा होगी। इसके साथ ही सभी डी.एम से 6 जून तक परीक्षा केंद्रों की सूची मांगी गई है।
पटना हाईकोर्ट के निर्देश के अनुसार, अतिथि शिक्षकों को भी मौका देना होगा। इसके लिए फिर से आवेदन लिए जाएंगे। इसलिए परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है। बता दें कि तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा सात से 10 जून के बीच होनी थी। इसके बाद पटना हाईकोर्ट ने इस परीक्षा पर रोक लगा दी।