कक्षा 6 से 8 के लिए शैक्षणिक योग्यता
कक्षा 6 से 8 के स्पेशल स्कूल शिक्षक पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, उन्होंने भारतीय पुनर्वास परिषद् (RCI) से मान्यता प्राप्त संस्थान से विशेष शिक्षा में बीएड (B.Ed) किया हो तथा उनके पास RCI का वैध सीआरआर (CRR) नंबर होना आवश्यक है।
या फिर, उम्मीदवारों के पास बीएड के साथ RCI से मान्यता प्राप्त संस्थान से ऐसा सर्टिफिकेट/डिप्लोमा होना चाहिए, जो विशेष शिक्षा में बीएड के समकक्ष हो और जिसके साथ मान्य सीआरआर नंबर भी हो।
अन्तर दिव्यांगता क्षेत्र में प्रशिक्षण आवश्यक
उपरोक्त योग्यता के अतिरिक्त, उम्मीदवार के पास अंतर दिव्यांगता क्षेत्र (Cross Disability Area) में कम से कम 6 माह का अध्यापन प्रशिक्षण (Teaching Training) भी होना अनिवार्य है।
देखें श्रेणीवार आवेदन शुल्क
वर्ग के अनुसार आवेदन शुल्क इस प्रकार है: सामान्य वर्ग के लिए 750, एससी/एसटी, सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों (40% या उससे अधिक) के लिए 200 रुपये शुल्क निर्धारित है। अन्य सभी उम्मीदवारों को 750 रुपये का शुल्क देना होगा।
आयु सीमा और सेवानिवृत्ति
स्पेशल स्कूल शिक्षक पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु सीमा वर्गवार इस प्रकार है: अनारक्षित (पुरुष) वर्ग के लिए 37 वर्ष, पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष एवं महिला) एवं अनारक्षित महिला के लिए 40 वर्ष, जबकि अनुसूचित जाति/जनजाति (पुरुष एवं महिला) के लिए 42 वर्ष तय की गई है। सभी वर्गों के लिए वार्धक्य सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष रखी गई है।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। लिखित परीक्षा, इसके आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट, और अंत में इंटरव्यू (साक्षात्कार) के माध्यम से। चयन प्रक्रिया में उम्मीदवार के शैक्षणिक योग्यता, विषय विशेषज्ञता और इंटरव्यू में प्रदर्शन को ध्यान में रखा जाएगा।