योग्यता व आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विवि से संबंधित विषयों (रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, भौतिकी और टाउन प्लानिंग/रिजनल/अर्बन प्लानिंग/सिटी प्लानिंग/कंट्री प्लानिंग/ट्रांसपोर्ट प्लानिंग/हाउसिंग/इन्वारमेंटल प्लानिंग) में स्नातकोत्तर डिग्री में स्नातकोत्तर की डिग्री होना अनिवार्य है।
आयु सीमा न्यूनतम आयु 21 और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गयी है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट प्रदान की जाएगी। आयु की गणना 1 अगस्त, 2025 के अनुसार की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
सहायक नगर निवेशक भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन केवल लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। जबकि, सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक की भर्ती लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर की जाएगी।