फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC Recruitment: आरबीटीएस होम्योपैथिक कॉलेज में सहायक प्राध्यापक के 18 पदों पर भर्ती, आवेदन की तारीख बढ़ी

Wed, 03 Sep 2025 04:12 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar Medical Jobs 2025: बिहार लोक सेवा आयोग ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत राजकीय आरबीटीएस होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, मुजफ्फरपुर में सहायक प्राध्यापक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 20 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
बिहार लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar Health Department Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। बिहार के स्वास्थ्य विभाग ने राजकीय आर.बी.टी.एस. होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, मुजफ्फरपुर में सहायक प्राध्यापक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।

विज्ञापन


नोटिफिकेशन के अनुसार, विभिन्न विभागों जैसे रिपर्टरी, होम्योपैथिक फार्मेसी, ऑर्गेनिक मेडिसिन, होम्योपैथिक मैटेरिया मेडिका और प्रैक्टिस ऑफ मेडिसिन में कुल 18 सहायक प्राध्यापक पद भरे जाएंगे।

पहले आवेदन की अंतिम तिथि 3 सितंबर 2025 थी, जिसे अब बढ़ाकर 20 सितंबर 2025 कर दिया गया है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास एक और मौका है।

विज्ञापन

BPSC Assistant Professor Vacancy: इन विभागों में होनी है भर्ती

  • रिपर्टरी
  • होमियोपैथिक फार्मेसी
  • ऑर्गेनन ऑफ मेडिसिन व होमियोपैथिक फिलॉसफी
  • होमियोपैथिक मेटेरिया मेडिका
  • प्रैक्टिस ऑफ मेडिसिन
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता

आरबीटीएस होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में सहायक प्राध्यापक पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से BHMS डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही संबंधित विषय में MD (Homoeopathy) होना जरूरी है और उम्मीदवार का इंटर्नशिप पूर्ण होना चाहिए।

आयु सीमा

आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 27 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक अंकों, कार्य अनुभव, इंटरव्यू और रिसर्च पेपर के आधार पर तैयार की गई मेरिट सूची से किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें