BPSC Project Manager Prelims Exam 2021: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बुधवार को अपरिहार्य कारणों से प्रोजेक्ट मैनेजर प्रारंभिक परीक्षा स्थगित कर दी है। इस बारे में एक नोटिस आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया है। जिसमें बताया गया है कि बीपीएससी प्रोजेक्ट मैनेजर की परीक्षा अब 11 अप्रैल को होगी। आपको बता दें कि इससे पहले यह परीक्षा 5 अप्रैल को शेड्यूल की गी थी। लेकिन अब परीक्षा की तिथि को छह दिन आगे बढ़ा दिया गया है।