फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC: बीपीएससी ने 68 उम्मीदवारों को किया हमेशा के लिए बैन; गलत पहचान पत्र देकर टीआरई परीक्षा में हुए थे शामिल

Wed, 08 Jan 2025 12:32 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के तीसरे चरण में शामिल 68 उम्मीदवारों को आजीवन प्रतिबंधित कर दिया है। इसमें 5 महिलाएं भी है। ये अभ्यर्थी अब बीपीएससी की किसी भी परीक्षा में बैठ नहीं सकेंगे।
विज्ञापन
बीपीएससी - फोटो : Fb (@Bpsc बिहार लोक सेवा आयोग)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSC: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के तीसरे चरण में शामिल 68 उम्मीदवारों को हमेशा के लिए बैन कर दिया है। इसमें 5 महिलाएं भी है। ये उम्मीदवार गलत पहचान का इस्तेमाल कर परीक्षा में शामिल हुए थे, जिससे आयोग ने कड़ा कदम उठाया। इन कैंडिडेट्स पर अब किसी भी बीपीएससी परीक्षा में बैठने या आवेदन करने का प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन

तीसरे चरण का परिणाम जारी

बता दें कि शिक्षक भर्ती परीक्षा के तीसरे चरण का परिणाम 16 दिसंबर को घोषित किया गया था, जिसमें कक्षा नौवीं और दसवीं के लिए 15,251 पदों पर चयनित उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी। इसके बाद 27 दिसंबर को 11वीं और 12वीं कक्षा के अभ्यर्थियों का परिणाम भी जारी किया गया था। नए रोस्टर के अनुसार, शिक्षा विभाग में 19,415 पदों पर वैकेंसी आई है। इस बार आयोग ने 65 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था को रद्द कर 50 प्रतिशत आरक्षण के आधार पर परिणाम जारी किया है।

यह भी पढ़ें:- BPSC TRE 3.O: बिहार शिक्षक भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी; इस तारीख से शुरू होगी काउंसलिंग

BPSC ने 19-22 जुलाई 2024 के बीच पुनः परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया, जो पहले मार्च में आयोजित होने वाली थी। लेकिन पेपर लीक के कारण इसे रद्द कर दिया गया था। इस बार आयोग ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया।
विज्ञापन

विद्यालय अध्यापक पद के लिए काउंसलिंग

तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती के तहत चयनित 67,110 शिक्षकों की काउंसलिंग 9 से 16 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। यह प्रक्रिया आवंटित जिलों में होगी। काउंसलिंग दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन अध्ययन संस्थान में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को विद्यालय अध्यापक या प्रधानाध्यापक नियुक्ति परीक्षा 2024 का मूल प्रवेश पत्र और उसकी स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रति लानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें