इन बातों का रखें ख्याल
अंतिम मेरिट सूची में मेडिकल परीक्षा के परिणाम शामिल नहीं हैं। सेना मुख्यालय द्वारा अभ्यर्थियों की जन्मतिथि और शैक्षिक योग्यता का सत्यापन किया जाना बाकी है। अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त अंक 15 दिनों के भीतर यूपीएससी की वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएंगे तथा 30 दिनों तक उपलब्ध रहेंगे।
मेरिट सूची इस तरह से करें डाउनलोड
उम्मीदवार परिणाम डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट (upsc.gov.in) पर जाएं।
- होम पेज पर, 'नया क्या है' अनुभाग पर जाएं और उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, "अंतिम परिणाम: संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (I), 2024 (ओटीए)"
- अगली विंडो पर अर्हता प्राप्त उम्मीदवारों के नाम वाली पीडीएफ खुल जाएगी।
- यहां पीडीएफ पर अपना रोल नंबर और नाम जांचें।
- परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट अपने पास रख सकते हैं।