फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC LDC Main 2022 Answer Key: बीपीएससी लोअर डिवीजन क्लर्क मुख्य परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें चेक

Tue, 24 Jan 2023 12:34 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC LDC Main 2022 Answer Key: बिहार लोक सेवा आयोग ने लोअर डिवीजन क्लर्क, बीपीएससी मुख्य (लिखित) प्रतियोगी परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है।
विज्ञापन
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSC LDC Main 2022 Answer Key: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने लोअर डिवीजन क्लर्क, बीपीएससी मुख्य (लिखित) प्रतियोगी परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


बता दें कि आयोग द्वरा जारी की गई उत्तर कुंजी अंतरिम प्रकार की है। उम्मीदवार इसके खिलाफ आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए आवेदकों के पास 31 जनवरी 2023 शाम पांच बजे तक का समय दिया गया है। इसके बाद दर्ज की गई किसी भी आपत्ति पर आयोग विचार नहीं करेगा।

बीपीएससी की एलडीसी मुख्य परीक्षा 20 नवंबर, 2022 को दो पालियों- सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.15 बजे और दोपहर दो बजे से शाम 4.15 बजे तक आयोजित की गई थी।

एलडीसी मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 140 उम्मीदवारों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। बीपीएससी की इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को 19,900-63,200 (लेवल- 2) के वेतनमान पर लोअर डिवीजन क्लर्क की 24 रिक्तियों को अधिसूचित किया है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर एलडीसी मेन 2022 आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
  • उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • उत्तर कुंजी जांचें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें