पहले नोटिस में परीक्षा तिथि और प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि का एलान
आयोग के ताजा नोटिस के अनुसार, जूनियर लैब असिस्टेंट, लॉ ऑफिसर, असिस्टेंट एनवायर्नमेंटल इंजीनियर, पब्लिक रिलेशन ऑफिसर और सिस्टम एनालिस्ट पदों के लिए भर्ती परीक्षा 26 और 27 जुलाई 2025 को पटना में आयोजित की जाएगी। पंजीकृत अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 23 जुलाई को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जारी कर दिए जाएंगे।
अभ्यर्थी अपना यूजरनेम और पासवर्ड डालकर लॉगइन करें और डैशबोर्ड से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। परीक्षा केंद्र की जानकारी 25 जुलाई से डैशबोर्ड पर उपलब्ध होगी। अभ्यर्थियों को दो घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा और एडमिट कार्ड की दो प्रतियां साथ लानी होंगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा।
दूसरे नोटिस में बताई बेहद जरूरी बात
दूसरे नोटिस में बीपीएससी ने अभ्यर्थियों को परीक्षा के दिन किए जाने वाले कुछ कार्यों के संबंध में निर्देश दिए हैं। अधिसूचना के अनुसार, कुछ अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन में अपलोड की गई फोटो या हस्ताक्षर अस्पष्ट, अपठनीय या रिक्त पाए गए हैं। ऐसे अभ्यर्थियों को परीक्षा में सम्मिलित होने से पूर्व परीक्षा केंद्र पर कुछ जरूरी दस्तावेज जमा कराने होंगे।
घोषणा पत्र डाउनलोड कर उसे भरना होगा
इन अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट से घोषणा पत्र डाउनलोड कर उसे भरना होगा। इस पर किसी राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापित रंगीन फोटोग्राफ चिपकाना होगा और अभ्यर्थी को दोनों भाषाओं (हिंदी और अंग्रेजी) में हस्ताक्षर करने होंगे।
साथ ही, दो सत्यापित रंगीन तस्वीरों में से एक फोटो एडमिट कार्ड पर और दूसरी परीक्षा केंद्र पर ऑफिस कॉपी में चिपकानी होगी। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को वही पहचान पत्र साथ लाना होगा जो उन्होंने ऑनलाइन आवेदन में दिया है।