फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC: बीपीएससी ने जारी किया वार्षिक कैलेंडर; देखें सीसीई-एएसओ और एईडीओ मेंस समेत 50 भर्ती परीक्षाओं की तारीख

Tue, 03 Feb 2026 11:09 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC Exam Date: बिहार लोक सेवा आयोग ने 2026 के लिए अपना परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें सीसीई और एएसओ समेत 50 भर्ती परीक्षाओं की संभावित तिथियां दी गई हैं।
विज्ञापन
BPSC - फोटो : https://bpsc.bihar.gov.in/
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSC Exam Calendar 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 2026 के लिए अपना परीक्षा कैलेंडर वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में साल भर होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और भर्ती प्रक्रियाओं की अनुमानित तिथियां दी गई हैं। बीपीएससी के 2026 के परीक्षा कैलेंडर में एकीकृत संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) के साथ 71वें और 72वें चक्र की बहु-स्तरीय भर्तियां शामिल हैं।

शिक्षा क्षेत्र में भर्तियां

BPSC के कैलेंडर के अनुसार 70वीं और 71वीं एकीकृत संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) की मुख्य परीक्षाएं और इंटरव्यू वर्ष 2025-26 में होंगे, जबकि 72वीं CCE की प्रारंभिक परीक्षा 26 जुलाई 2026 को प्रस्तावित है। 33वीं न्यायिक सेवा परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा 30 मई 2026 और APO परीक्षा 15 जुलाई 2026 को होने की संभावना है। शिक्षा क्षेत्र में भी कई बड़ी भर्तियां होने वाली हैं, जैसे सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती, विशेष शिक्षक (7279 पद), और सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (935 पद)।

देखें परीक्षा केलैंडर

पद/परीक्षा परीक्षा तिथि (संभावित) परिणाम/अगला चरण
बीपीएससी 71वीं CCE मुख्य परीक्षा 25-30 अप्रैल 2026 घोषित किए जाने हेतु
बीपीएससी 72वीं CCE प्रारंभिक परीक्षा 26 जुलाई 2026 -
प्रोजेक्ट मेनेजर 30 मई 2026 -
लेखा परीक्षक, पंचायती राज विभाग 05 जुलाई 2028 -
अनुसंधान अधिकारी 15 जुलाई 2026 परिणाम बाद में घोषित होगा
सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक 23 अप्रैल 2026 परिणाम बाद में घोषित होगा
जिला खेत अधिकारी जनवरी 2026 फरवरी 2026
सहायक वन संरक्षक 08-15 अगस्त 2026 -
आशुलिपिक 09 मई 2026 -
विशेष शिक्षक जनवरी 2028 फरवरी 2026
सहायक शिक्षा विकास अधिकारी अप्रैल 2026 जून 2026
सहायक नगर योजनाकार 09 मई 2026 जून 2026

विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल और तकनीकी शिक्षा क्षेत्र में भर्तियां

मेडिकल कॉलेजों, आयुर्वेदिक, यूनानी, होम्योपैथिक और तकनीकी शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के हजारों पदों पर भर्ती की प्रक्रिया भी इस कैलेंडर में शामिल है। इन पदों की परीक्षाओं और इंटरव्यू की तिथियां विभागीय दिशा-निर्देश जारी होने के बाद निर्धारित की जाएंगी। 

देखें पूरा केलैंडर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें