71वीं सीसीई का रिजल्ट कब आएगा?
कैलेंडर में 71वीं एकीकृत संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा को लेकर भी अपडेट दिया गया है।
- प्रारंभिक परीक्षा: 13 सितंबर 2025
- कुल रिक्तियां: 1,298
- मुख्य परीक्षा: अप्रैल 2026
- मुख्य परीक्षा का रिजल्ट: अगस्त-सितंबर 2026 में संभावित
मुख्य परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को रिजल्ट और भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण से जुड़ी जानकारी के लिए BPSC की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी गई है।
अभ्यर्थियों को क्या करना चाहिए?
बीपीएससी ने इन तारीखों को संभावित बताया है। इसलिए अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी करते समय इन तारीखों को ध्यान में रखना चाहिए, लेकिन अंतिम कार्यक्रम के लिए आयोग की ओर से जारी होने वाली सूचनाओं को ही मानना होगा।
खासकर 72वीं सीसीई की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी 25 अक्तूबर 2026 की संभावित परीक्षा तारीख को ध्यान में रखते हुए रिवीजन और मॉक टेस्ट की योजना बना सकते हैं।