19 अगस्त को जारी होगा प्रोविजनल ई-एडमिट कार्ड
बोर्ड ने परीक्षा से जुड़ी एक और अहम जानकारी दी है। प्रोविजनल ई-एडमिट कार्ड 19 अगस्त 2026 को जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई सभी जरूरी जानकारियों को ध्यान से जांच लें।
आरएसएसबी कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?
अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान चरणों से अपनी परीक्षा सिटी की जानकारी देख सकते हैं:
- राजस्थान भर्ती पोर्टल पर जाएं।
- अपनी एसएसओ आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- संबंधित भर्ती या परीक्षा सेक्शन खोलें।
- बेसिक और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर दिखाई गई परीक्षा जिले की जानकारी देखें।
- परीक्षा सिटी की जानकारी डाउनलोड या सेव कर लें।