परीक्षा तिथियां
बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक, औषधि निरीक्षक के पद पर परीक्षा 17 जून दिन शनिवार से मंगलवार 20 जून, 2023 तक आयोजित की जानी है। प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुसार तिथियों में बदलाव हो सकता है।
पदों का विवरण
बिहार लोक सेवा आयोग की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 55 औषधि निरीक्षक के पदों को भरना है। इसके लिए आवेदन 25 नवंबर से 16 दिसंबर, 2022 तक आमंत्रित किए गए थे। जिसके बाद अब लिखित परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया गया है।
बता दें कि इससे पहले बिहार लोक सेवा आयोग ने 68वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का प्रारंभिक रिजल्ट जारी किया था।