फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC Civil Services 2019 : मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, सामने आई परीक्षा की तिथि

Sat, 06 Jul 2019 11:59 AM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने बिहार सिविल सर्विसेज कंबाइंड 64वीं मेन्स 2019 लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। BPSC कंबाइंड 64th मेन्स एग्जाम 2019 एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जो उम्मीदवारों परीक्षा में उपस्थित होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


आपको बता दें कि, BPSC सिविल सेवा संयुक्त 64वीं मेन्स परीक्षा 12 जुलाई, 13, 14 और 16 जुलाई, 2019 को आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा पटना शहर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अपने बीपीएससी सिविल सर्विसेज कंबाइंड 64वीं मेन्स परीक्षा 2019 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर या नीचे दिए गए सीधे लिंक पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। 

परीक्षा से एक सप्ताह पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। यदि किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या आती है, तो वह सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे के बीच आयोग की आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं। BPSC सिविल सेवा संयुक्त 64वें मेन्स परीक्षा 2019 प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

BPSC परीक्षा के एडमिट कार्ड ऐसे करें चेक - 

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
चरण 2: अब होम पेज पर मांगी गई जानकारी दर्ज करें और लॉग-इन करें।
चरण 3: होम स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
चरण 4: एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।

BPSC सिविल सर्विसेज कंबाइंड 64वीं मेन्स परीक्षा 2019 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।  

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें