कुल 55 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट
परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए साक्षात्कार 04 से 07 जुलाई तक दो पालियों-पहली पाली सुबह 10.30 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे तक आयोजित किया गया था। साक्षात्कार दौर के लिए कुल 153 उम्मीदवार उपस्थित हुए। रिक्तियों के लिए साक्षात्कार दौर के आधार पर कुल 55 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
बिहार लोक सेवा आयोग की इस भर्ती अभियान का उद्देश्य बिहार के राज्य समाज कल्याण विभाग में बाल विकास परियोजना अधिकारी की कुल 55 रिक्तियों को भरना है। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, उसके बाद मुख्य परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण/साक्षात्कार दौर के आधार पर किया गया है।