फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीएससी: ऑडिटर मुख्य परीक्षा के लिए आज से आवेदन शुरू, 16 नवंबर तक भरें फॉर्म; जानें परीक्षा पैटर्न

Thu, 29 Oct 2026 01:04 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

बिहार लोक सेवा आयोग आज 29 अक्तूबर 2026 से ऑडिटर मेंस परीक्षा के लिए आवेदन शुरू करेगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल 1,248 उम्मीदवार 102 पदों के लिए 16 नवंबर तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। मुख्य परीक्षा में सामान्य हिंदी, सामान्य अध्ययन और एक वैकल्पिक विषय शामिल होगा।
 
विज्ञापन
BPSC Auditor Mains Exam 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) आज, 29 अक्तूबर 2026 से ऑडिटर मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन


आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, पंचायती राज विभाग, बिहार के अंतर्गत ऑडिटर (बिहार पंचायत अंकेक्षण सेवा) के 102 रिक्त पदों पर नियमित नियुक्ति की जाएगी। विज्ञापन संख्या 09/2026 के तहत 5 जुलाई 2026 को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए कुल 1,248 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

16 नवंबर तक भर सकेंगे आवेदन फॉर्म

बीपीएससी ऑडिटर मेंस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 अक्तूबर से शुरू होकर 16 नवंबर 2026 तक चलेगी। योग्य उम्मीदवारों को निर्धारित समयसीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन पूरा करना होगा।

 

विवरण महत्वपूर्ण जानकारी
आयोग बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)
पद का नाम ऑडिटर (बिहार पंचायत अंकेक्षण सेवा)
विज्ञापन संख्या 09/2026
कुल पद 102
मेन्स के लिए सफल उम्मीदवार 1,248
आवेदन शुरू होने की तारीख 29 अक्तूबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख 16 नवंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in

 

ऑडिटर मुख्य परीक्षा का पैटर्न क्या रहेगा?

ऑडिटर मुख्य परीक्षा में कुल तीन विषयों की परीक्षा होगी। इसमें दो अनिवार्य विषय और एक वैकल्पिक विषय शामिल है। सभी पेपर लिखित और विषयपरक होंगे।

 

विषय पूर्णांक परीक्षा अवधि
सामान्य हिंदी 100 अंक 3 घंटे
सामान्य अध्ययन पेपर 1 300 अंक 3 घंटे
सामान्य अध्ययन पेपर 2 300 अंक 3 घंटे
वैकल्पिक विषय 300 अंक 3 घंटे


उम्मीदवारों को वैकल्पिक विषय के तौर पर कॉमर्स, इकोनॉमिक्स और मैथ्स में से किसी एक का चयन करना होगा। इस विषय का एक पेपर होगा, जो 300 अंकों का होगा।

लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन

बीपीएससी ऑडिटर भर्ती में अंतिम चयन के लिए लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन और निर्देशों को ध्यान से पढ़ना चाहिए।

 

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जरूरी दस्तावेज

मुख्य परीक्षा और आगे की चयन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को आवश्यक प्रमाणपत्र तैयार रखने चाहिए। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इनमें शामिल हैं:

  • मैट्रिक प्रमाणपत्र
  • ग्रेजुएशन की डिग्री
  • ग्रेजुएशन के अंक से संबंधित दस्तावेज
  • MBA, CA, ICWA या CS की डिग्री अथवा प्रमाणपत्र
  • पिछड़ा वर्ग या अत्यंत पिछड़ा वर्ग का प्रमाणपत्र, जहां लागू हो
  • SC/ST प्रमाणपत्र, जहां लागू हो
  • दिव्यांगता प्रमाणपत्र, यदि लागू हो
  • स्वतंत्रता सेनानी के वंशज होने का प्रमाणपत्र, यदि लागू हो
  • सरकारी सेवक का प्रमाणपत्र, यदि लागू हो
  • भूतपूर्व सैनिक प्रमाणपत्र, यदि लागू हो
  • अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC), जहां जरूरी हो
  • फोटोयुक्त पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म की प्रिंटेड कॉपी

उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी और स्थिति के अनुसार लागू दस्तावेजों की पुष्टि आधिकारिक अधिसूचना से करनी चाहिए।

ऑडिटर मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कैसे करें?

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इन चरणों का पालन करें:

  1. बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  2. ऑडिटर मेंस परीक्षा 2026 के आवेदन लिंक को खोलें।
  3. निर्देशों के अनुसार रजिस्ट्रेशन या लॉगिन की प्रक्रिया पूरी करें।
  4. आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
  5. आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  6. लागू आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  7. सभी विवरणों की जांच करने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
  8. आवेदन फॉर्म की कॉपी डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें