फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC 68th Prelims: बीपीएससी 68वीं प्रारंभिक परीक्षा के लिए बढ़ी आवेदन की तिथि, बस देना होगा विलंब शुल्क

Wed, 04 Jan 2023 12:42 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC 68th CCE Prelims: बिहार लोक सेवा आयोग की 68वीं प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को एक बार फिर से बढ़ा दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे फटाफट आवेदन कर लें।

 
विज्ञापन
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSC 68th CCE Prelims last date: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की बीपीएससी 68वीं परीक्षा के लिए आवेदन करने का एक और मौका उम्मीदवारों को दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने अभी भी आवेदन नहीं किया है उनके पास एक बार फिर से मौका है। वे फटाफट आयोग की वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर लें।  अंतिम तिथि के बाद जमा किए गए आवेदन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

विज्ञापन


बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया 15 नवंबर को प्रारंभिक परीक्षा के लिए शुरू की गई थी। BPSC 68वीं प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी, 2023 को आयोजित होने की उम्मीद है। बपहले आवदेन की प्रक्रिया 20 दिसंबर 2022 को समाप्त हो रही थी। लेकिन फिर इसे बढ़ाकर 30 दिसंबर 2022 तक कर दिया गया है। अब एक बार फिर से आवेदन की आखिरी तारीख को बढ़ाया गया है। लेकिन इस बार उम्मीदवारों से विलंब शुल्क लिया जा रहा है। आवेदन की आखिरी तारीख 10 जनवरी 2023 है।  बीपीएससी भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 281 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 77 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। 

पात्रता मापदंड

  • आयु सीमा- आवेदकों की आयु 20 वर्ष से 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु में छूट दी गई है।
  • शैक्षिक योग्यता- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। 

BPSC 68th CCE Prelims आवेदन की फीस 

  • सामान्य अभ्यर्थियों के लिए 600 रुपये
  • बिहार की सभी श्रेणी की महिला के लिए फीस 150 रुपये
  • एससी और एसटी कैटेगरी के लिए भी फीस 150 रुपये

BPSC 68th CCE Prelims के लिए ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स के लिए पंजीकरण के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब खुद को रजिस्टर करें, और फिर आवेदन पत्र भरने के लिए लॉग इन करें।
  • इसके बाद आवश्यकतानुसार अपने दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • फिर उम्मीदवारों को आवेदन परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • शुल्क भुगतान करने के उपरांत अपना आवेदन फॉर्म जमा करें।
  • अब उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म और भुगतान रसीद का प्रिंट आउट ले लें।

विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें