BPSC 71st Mains Admit Card 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा 2026 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आयोग के अनुसार, यह परीक्षा 25 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी 17 अप्रैल 2026 से अपना ई-एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को अपने यूजरनेम और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन कर डैशबोर्ड से “Download Admit Card” विकल्प पर क्लिक करके प्रवेश पत्र प्राप्त करना होगा। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र कोड भी अंकित रहेगा, जिससे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र की जानकारी मिल सकेगी।