BPSC 71st Exam 2025: बिहार लोक सेवा आयोग की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा का आज पहला दिन है। कई परीक्षा केंद्रों से बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने में समस्या की घटना सामने आई। हालांकि, आयोग ने नोटिस जारी करके स्पष्टता दी है और अभ्यर्थियों को परेशान न होने की सलाह दी है।
आधिकारिक नोटिस में लिखा है, " कुछ परीक्षा केन्द्रों से यह सूचना प्राप्त हुई है कि बायोमेट्रिक उपस्थिति का कार्य सुचारू रूप से संपन्न नहीं हो पाया। इस संबंध में अभ्यर्थियों को स्पष्ट किया जाता है कि बायोमेट्रिक उपस्थिति न हो पाने की स्थिति में उन्हें किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि उनकी भौतिक उपस्थिति की अंकन प्रक्रिया प्रवेश पत्र पर पूर्ववत् की जा चुकी है।"