परीक्षा पैटर्न
टियर-I में उम्मीदवारों को समसामयिक मामले, सामान्य अध्ययन, संख्यात्मक अभियोग्यता, तर्क/तार्किक अभियोग्यता और अंग्रेजी के पांच भागों में विभाजित 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) हल करने होंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और गलत उत्तर पर ¼ अंक का नकारात्मक अंकन होगा। इस टियर के लिए कुल समय 1 घंटा निर्धारित किया गया है।
टियर-II और टियर-III के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग
- टियर-I में न्यूनतम कट-ऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को रिक्तियों की संख्या के 10 गुना के आधार पर टियर-II के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
- विभिन्न श्रेणियों में यह संख्या कट-ऑफ और रिक्तियों के आधार पर बढ़ सकती है। टियर-III के लिए भी यही नियम लागू होता है, लेकिन रिक्तियों की संख्या के 5 गुना तक सीमित।
- टियर-I और टियर-II में संयुक्त प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को टियर-III/साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, बशर्ते कि टियर-II में न्यूनतम 33% अंक (50 में से 17) प्राप्त हों।
IB ACIO Admit Card Download: ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आईबी एसीआईओ प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in/en पर जाएं।
- अब “इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में एसीआईओ ग्रेड II/एग्जीक्यूटिव के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन” शीर्षक वाले लिंक पर क्लिक करें।
- बाएं पैनल पर, “लॉगिन” विकल्प चुनें।
- लॉग इन करने के लिए अपना पंजीकृत उपयोगकर्ता आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- सिटी इंटिमेशन स्लिप देखने और डाउनलोड करने के लिए “प्रवेश पत्र” पर क्लिक करें।