प्रारंभिक परीक्षा में कुल 14,261 अभ्यर्थी हुए सफल
71वीं BPSC प्रारंभिक परीक्षा इस साल 13 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए कुल 4,71,012 उम्मीदवारों ने आवेदन किया, जिनमें से 3,16,762 उम्मीदवार ने परीक्षा में हिस्सा लिया। परीक्षा राज्य के 37 जिलों में बनाए गए 912 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई।
प्रारंभिक परीक्षा में कुल 14,261 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं। इसमें से 13,368 उम्मीदवारों ने सामान्य परीक्षा में सफलता प्राप्त की, जबकि 893 उम्मीदवारों ने वित्तीय प्रशासनिक अधिकारी के पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा पास की। अब सभी सफल उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1298 पदों भरे जाने हैं। पहले यह रिक्तियां 1250 थीं, लेकिन विज्ञापन में संशोधन कर 34 नए पद जोड़े गए, जिससे कुल पदों की संख्या बढ़कर 1298 हो गई।