तीन लाख से अधिक ने दी थी परीक्षा
इस बार कुल 4,71,012 उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, जिनमें से 3,16,762 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। यह परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित की गई थी और राज्य के 37 जिलों में 912 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। नतीजे बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध हैं।
BPSC 71st CCE Prelims Result: कुल 14,261 उम्मीदवार सफल घोषित
कुल 13,368 उम्मीदवारों ने एकीकृत 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, जबकि 893 उम्मीदवारों ने वित्तीय प्रशासनिक अधिकारी के पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा पास की है। कुल 14,261 उम्मीदवारों को प्रारंभिक चरण में सफल घोषित किया गया है और अब वे भर्ती प्रक्रिया के लिखित चरण, मुख्य परीक्षा में आगे बढ़ेंगे।
BPSC 71st Prelims Result 2025 Download: ऐसे डाउनलोड करें 71वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट
जो भी उम्मीदवार 71वीं प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे, वे परिणाम देखने के लिए नीचे बताए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर उपलब्ध नवीनतम अपडेट अनुभाग पर जाएं।
- अपडेट अनुभाग में बीपीएससी 71वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- एक नई विंडो/टैब में एक पीडीएप फाइल प्रदर्शित होगी।
- परिणाम पीडीएफ में अपना नाम और रोल नंबर जांचें।
- इसे भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करके सेव कर लें।