BPSC 70th CCE Exam Notice: बिहार लोक सेवा आयोग ने स्पष्ट किया है कि बीपीएससी 70वीं परीक्षा निर्धारित तिथि यानी 13 दिसंबर को ही आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 9.30 बजे तक पहुंचना होगा।
आयोग ने कहा, 13 दिसंबर शुक्रवार को आयोजित की जाने वाली 70वीं एकीकृत संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन के संबंध में विभिन्न श्रोतों से यह सूचना प्राप्त हो रही है कि सर्वर में खामी के कारण बड़ी संख्या में अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाए।
इस संबंध में स्पष्ट में आयोग ने स्पष्ट करते हुए कहा, कि 70वीं एकीकृत संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा के लिए 28 सितंबर से आवेदन शुरू हुए और 18 अक्तूबर तक आवेदन स्वीकार किए गए। इसके अलावा, अभ्यर्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन आवेदन की तिथि आगे 4 नवंबर तक बढ़ा दी गई।