Bihar 68th CCE Prelims Exam Application Submission Dates: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 68वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा (Bihar 68th CCE Prelims) 2022 के उम्मीदवारों को नए साल का तोहफा दिया है। बीपीएससी हजारों उम्मीदवारों के आग्रह को स्वीकार करते हुए 68वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा के लिए अपना आवेदन फॉर्म जमा करने का विशेष मौका दिया।
सबसे पहले उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
68वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करें पर क्लिक करें।
अपनी आवेदन संख्या और लॉग इन डिटेल्स का इस्तेमाल कर लॉग इन करें।
अधूरा पंजीकरण फॉर्म पूरा करें और संबंधित दस्तावेज अपलोड करें।
आवेदन फॉर्म जमा करें और उसकी एक प्रति डाउनलोड कर लें।
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।