फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC 67th Result Out: बीपीएससी ने जारी किया 67वीं प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम, प्रीलिम्स में 11607 क्वालिफाई

Fri, 18 Nov 2022 12:45 AM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC 67th Result Out: बिहार लोक सेवा आयोग ने 67वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। बीपीएससी की प्रीलिम्स परीक्षा में 11,607 उम्मीदवार अगले दौर यानी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालिफाई हुए हैं।
विज्ञापन
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSC 67th CCE Prelims Result Out:  बिहार लोक सेवा आयोग ने 67वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम गुरुवार, 17 नवंबर को जारी कर दिया है। बीपीएससी की प्रीलिम्स परीक्षा में 11,607 उम्मीदवार अगले दौर यानी मुख्य लिखित परीक्षा के लिए क्वालिफाई हुए हैं। बीपीएससी 67वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा 30 सितंबर, 2022 को राज्य के 1153 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। 

विज्ञापन

हालांकि, इससे पहले भी बीपीएससी की 67वीं प्रारंभिक सीसीई परीक्षा 08 मई, 2022 को आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर लीक होने के कारण इसे 30 सितंबर, 2022 को पुनर्निर्धारित किया गया था।

Trending Videos



परीक्षा के बाद से ही बिहार सरकार के अधीन विभिन्न राज्य सेवाओं के विभागों में अधिकारी बनने की कड़ी में इस पहली परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार लाखों उम्मीदवार बेसब्री से कर रहे थे। चूंकि अब रिजल्ट जारी हो चुका है इसलिए उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट – bpsc.bih.nic.in पर परिणाम देख सकते हैं।

दो अक्तूबर को जारी हुई थी उत्तर कुंजी

इससे पहले आयोग ने 02 अक्तूबर को अंतरिम उत्तर कुंजी जारी की थी और उम्मीदवारों को अंतरिम उत्तर कुंजी के खिलाफ कोई आपत्ति उठाने के लिए 12 अक्तूबर तक का समय दिया गया था। प्राप्त चुनौतियों के आधार पर अंतिम उत्तर कुंजी और प्रारंभिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। 
 

BPSC 67th CCE Prelims Result ऐसे देखें रिजल्ट और डाउनलोड करें स्कोर कार्ड

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  2. यहां होम पेज पर बीपीएससी 67वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2022 लिंक देखें।
  3. यहां रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद अपने लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  5. अब आपका बीपीएससी 67वीं प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  6. प्रारंभिक परीक्षा परिणाम का स्कोर कार्ड डाउनलोड करें और आगे के उपयोग के लिए उसका प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें : BPSC 67th Result CutOff: 67वीं प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी, यहां जानें श्रेणीवार कट ऑफ प्रतिशत


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें